फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ghante and idol were stole.

हयातनगर में मंदिर से मूर्ति और घंटे चोरी

Mon, 17 Sep 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Mon, 17 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन

संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव घुमांवली में शनिवार की रात को चोरों ने मां चामुंडा मंदिर को निशाना लिया। मंदिर में रखी पीतल की मूर्तियां, पीतल के घंटे, सौर ऊर्जा के उपकरण समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। मूर्ति के खंडित होने और मंदिर में चोरी पर ग्रामीणों ने रोष जताया। गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष नाराजगी जताई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। बाद में पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

सुबह मां चामुंडा के मंदिर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने देखा कि वहां लगे घंटे और मूर्तियां गायब हैं। जबकि कुछ मूर्तियों को खंडित किया जा चुका है। इसके बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सरायतरीन के मोहल्ला बरखेरियान के पुजारी इंद्रपाल  मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही ग्रामीणों गुस्सा उबाल पर आ गया और मंदिर में हुई चोरी को लेकर नाराजगी जताने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में छोटे-बड़े पीतल के करीब बीस घंटे बांधे थे और पीतल की दो मूर्तियां थीं।  चोर मूर्तियां, घंटे और सौर ऊर्जा के उपकरण और पैनल चुरा ले गए। ग्रामीणों ने चोरों की गिरफ्तार करने की मांग की। पुजारी ने बताया कि  मंदिर से  करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।  थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रज मोहन गिरि ने बताया कि  मंदिर से पीतल की मूर्तियां और घंटे चोरी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed