फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dispute in build a wall.

धर्मस्थल के लिए दीवार निर्माण पर विवाद

Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
dispute in build a wall.
मोहम्मदपुर टांडा में रुका दीवार का निर्माण। - फोटो : amar ujala

संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में धर्मस्थल के लिए दीवार के निर्माण को लेकर विवाद हो गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही निर्माण करा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। दूूसरी ओर पुलिस राजस्व विभाग से पैमाइश कराएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।                  

विज्ञापन

गुरुवार को 11 बजे करीब गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी ईसम अली ने यूपी 100 पुलिस से अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस पर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस चौकी ले गए। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। धर्मस्थल दीवार के लिए दीवार निर्माण की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनी गई। इसके बाद हल्का लेखपाल प्रवीण कुमार को बुलाया गया। लेखपाल ने बताया कि जिस भूमि पर दीवार का निर्माण कराया गया है वह भूमि शिकायतकर्ता की नहीं है बल्कि ग्राम समाज की भूमि है। इस पर पुलिस ने फिर से पैमाइश कराने की बात कही है। साथ ही निर्माण कार्य कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed