फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DANDIA

डांडिया भजनों पर महिलाओं ने किया नृत्य

Mon, 26 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 26 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
DANDIA
आर्य समाज सरायतरीन में रविवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न नृत्य एवं प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने डांडिया व भजनों पर नृत्य कर समां बांधा। वहीं, बाल कलाकारों ने एकल नृत्य कर सभी को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन



करुणा वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। सुमनलता वार्ष्णेय ने सभी नव रूपों की कन्याओं के रोली का टीका लगाया। प्रज्ञा आर्या ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। शिल्पी वार्ष्णेय, मेघा वार्ष्णेय, मोनिका वार्ष्णेय, नीता वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन



अंजू वार्ष्णेय द्वारा लकी ड्रा एवं आरती वार्ष्णेय द्वारा वन मिनट गेम शो का आयोजन किया गया। बाल कलाकार गौरवी, भूमि, हंसिका एवं परिधि ने एकल नृत्य करके सभी को रोमांचित कर दिया। अंत में सभी को पुरस्कृत किया गया। संजना आर्या ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। संचालन सोनल आर्या व शिखा प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed