फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chori in drm house

डीआरएम के घर दिनदहाडे़ दस लाख की चोरी

Thu, 21 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Thu, 21 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
chori in drm house
क्राइम
शहर कोतवाली क्षेत्र की आनंद कालोनी में बुधवार को दिल्ली रेलवे में डीआरएम के आवास के दिनदहाड़े एक लाख रुपये की नगदी समेत करीब दस लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जबकि डीआरएम की मां और उनकी ननद अंदर सोती रह गईं। जानकारी होने पर पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन


आईएमए चंदौसी के सचिव/ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सर्वेश सक्सेना की सास सुधा सक्सेना का स्टेशन रोड स्थित आनंद कालोनी में मकान है। सुधा सक्सेना का दिल्ली रेलवे में मंडलीय रेल प्रबंधक पुत्र विवेक सक्सेना के पास दिल्ली अक्सर जाना आना रहता है। उनकी अनुपस्थिति में सुधा सक्सेना की ननद संघमित्रा सक्सेना ही रहती है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले दो दिनों से सुधा सक्सेना भी घर पर ही थी। बुधवार की अपराहन तीन बजे दोनों महिलाएं सो गई। जबकि मुख्य दरवाजा व कमरे का दरवाजा खुले रह गए। शाम चार बजे दोनों जागी तो कमरे में गहनों के पर्स आदि खाली पड़े देखकर चौंक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि यह पर्स बाक्स रूम में रखी सेफ के अंदर रखे थे। अंदर जाकर देखा तो एक लाख की नगदी व करीब नौ लाख के सोने व डायमंड जेवर गायब थे। तत्काल चोरी की सूचना डा. सर्वेश सक्सेना को दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। सभी मौके पर पहुंचे। दिनदहाड़े हुई चोरी से पुलिस में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed