फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   block pramukh election

सपा को अपने गढ़ में मिली मात, डा.बर्क और इकबाल फिर गरजे

Mon, 08 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 08 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
संभल को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व उनके भाई प्रो.रामगोपाल यादव भी यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में यहां के विधायक इकबाल महमूद प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री है तो कद्दावर नेता पूर्व सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क भी यहीं के हैं।
विज्ञापन



ऐसे में ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी ने सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के भाई को ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। जाहिर है कि सपा के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न था लेकिन इसके बावजूद भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम देवी ने सपा प्रत्याशी को 67.59 फीसदी मत लेकर करारी शिकस्त दे दी।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां पहले तो एमएलसी के लिए टिकट के दावेदार थे, लेकिन उन्हें एमएलसी की टिकट तो नहीं मिला लेकिन पार्टी हाईकमान ने उनके भाई आरिफ खां को ब्लाक प्रमुख के लिए प्रत्याशी बनाकर उन्हें साधा। सपा जिलाध्यक्ष की नजरें संभल की ब्लाक प्रमुखी पर टिकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने अपनी पत्नी व भाई दोनों को ही बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ाया था, जिसमें उनकी पत्नी तो हार गई लेकिन भाई आरिफ चुनाव जीत गए थे। सपाइयों ने हर संभव प्रयास किया कि आरिफ खां चुनाव जीतें लेकिन संभल ब्लाक प्रमुखी पर खानदानी कब्जे वाले वाले परिवार के चौधरी नरेंद्र सिंह के सियासी रसूख और स्वच्छ छवि के चलते प्रयास विफल हो गए।


संभल की ब्लाक प्रमुखी पर चौधरी नरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम देवी का कब्जा बरकरार रहा। इसी के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां की भाई को ब्लाक प्रमुख बनाने की हसरत अधूरी रह गई। हालांकि पूर्व सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क ने चुनाव परिणाम आते ही हार की ठीकरा कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के सिर फोड़ने में देर नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि इकबाल महमूद ने भितरघात करके भाजपा प्रत्याशी की मदद की है।


पूर्व सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है ब्लाक प्रमुख चुनाव में कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के कारण ही हार हुई है, उन्होंने भितरघात किया है। चाहे लोक सभा चुनाव, नगर पालिका का हो या फिर ब्लाक प्रमुखी का चुनाव हो, उन्होंने पार्टी को ही नुकसान पहुंचाया है। जब घर में ही नकब लग रहा हो तो पार्टी यहां कैसे जिंदा रहेगी लेकिन यह अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है।



कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि संभल सपा का गढ़ है, लेकिन यह चुनाव सिंगल वोट मैनेजमेंट का होता है, प्रत्याशी समन्वयक व प्रबंधन नहीं बना सका। जो आरोप लगा रहे हैं, वही बता दें कि उन्होंने कौन सा वोट प्रत्याशी को दिलाया। उम्र 90 साल हो गई है, शरीर कमजोर हो गया है, राजनीति भागदौड़ से होती है। इसलिए घर बैठे किसी पर इल्जाम लगाते रहते है। पिछले चुनाव में बसपा सरकार थी, वह बसपा से सांसद थे, तो फिर यहीं कुसुम देवी चुनाव कैसे जीत गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed