{"_id":"a48e2bc4084d7500d24134a617ba2014","slug":"blame-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जांच अधिकारी को दिखाए खाली पौवे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों ने जांच अधिकारी को दिखाए खाली पौवे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर विद्यालय आने के आरोप से घिरे प्रधानाध्यापक पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। मामले की जांच कर खंड शिक्षाधिकारी सुनील सक्सेना को बच्चों ने खाली पव्वे लाकर दिखाए और शिकायत की पुष्टि कर दी। रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर विद्यालय आने का आरोप लगाया था। मौके पर प्रधानाध्यापक नहीं मिले।
महराना गांव के प्रधान रविराज ने शिकायत की थी। शिकायती पत्र में उन्होंने जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सूरज सिंह पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप लगाया था। जांच करने पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से पूछताछ की तो मासूम बच्चे स्कूल भवन के पीछे पड़े शराब के पौवे उठा लाए तथा बीईओ को दिखाए।
इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने भी बताया कि मास्टर साहब शराब पीकर स्कूल आते हैं। विद्यालय में 39 बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि मात्र तीन ही बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों ने बताया कि उन्हें यूनिफॉर्म नहीं मिली है। इस बीच आरोपों से घिरे प्रधानाध्यापक सूरज सिंह ने ग्राम प्रधान से खुद की जान को खतरा बताया। उन्होंने बताया कि प्रधान ने साजिश की है। जांच निष्पक्षता से होगी जो वह बरी हो जाएंगे।