फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bhukamp

भूकंप से संभल भी हिला, घरों से बाहर निकले लोग

Tue, 27 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 27 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
bhukamp
दोपहर 2.45 बजे संभल में अचानक भूकंप के झटके लगे। एक-दो नहीं बल्कि तीन झटके लगने पर लोग बुरी तरह सहम गए। भवनों में बैठे तमाम लोग बाहर की तरफ भागे। राहगीर भी कुछ देर के लिए रुक गए। लेकिन दस मिनट में फिर से सब कुुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन



लोग घरों में गए तथा सबसे पहले टीवी देखा। जिसमें कई जगह भूकंप के झटके लगने की खबर देख लोग घबरा गए। बाद में संभल में नुकसान नहीं होने पर ईश्वर को धन्यवाद दिया। लोगों ने फोन करके अपने-अपने परिचितों व रिश्तेदारों से भूकंप के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन



कचहरी, सीओ कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, बीआरसी केंद्र, चुनाव कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी भूकंप के झटके महसूस होने पर भवनों से बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। इसके अलावा स्कूलों संचालकों ने बच्चों को भवन से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षकों की बैठक चल रही थी। तभी भूकंप के झटके महसूस होने पर बैठक छोड़कर सभी बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। इसके अलावा सरायतरीन, हयातनगर व ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।



असमोली/मनोटा के बुकनालासादात में नसीमुल हसन और अब्बास हैदर एडवोकेट के मकान में दरार आ गई। झटका इतना तेज था कि लोग डर की वजह से अपने अपने घरों से बाहर आ गए। गांव वालों ने बताया कि दोपहर में पौने तीन बजे के करीब अचानक झटके महसूस हुए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन जिन मकानों में दरार आई है उनमें रहना अब खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed