फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मीरपुर साकीपुर के भूड़ में दिन दहाड़े खनन, पुलिस खाली हाथ लौटी

मीरपुर साकीपुर के भूड़ में दिन दहाड़े खनन, पुलिस खाली हाथ लौटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
मीरपुर साकीपुर के भूड़ में दिन दहाड़े खनन, पुलिस खाली हाथ लौटी
संभल। जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मीरपुर साकीपुर के भूड़ इलाके में कई दिन से मिट्टी और बालू का अवैध खनन चल रहा है। एसडीएम से फोन पर की गई शिकायत के बाद मढ़न चौकी पुलिस ने शनिवार को दोपहर छापा मारा लेकिन छापे की भनक पहले ही खनन धंधेबाजों को लग गई। इसलिए मौके पर कोई पकड़ा नहीं जा सका। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर साकीपुर के बाहरी छोर पर हो रहे खनन पर मढ़न चौकी पुलिस ने छापामारी की।
विज्ञापन

पुलिस को आता देख खनन कारोबारी मौके से भाग गए। अवैध खनन की शिकायत काफी समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। लेकिन पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर खनन कारोबारियों के हौसले इतने बढ़ गए थे कि वह जेेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर ट्राली लगाकर खनन करने लगे।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने छापामारा लेकिन पुलिस को आता देख माफिया डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी लेकर मौके से भाग गए। मढ़न चौकी इंचार्ज रतनेश सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। लेकिन खनन करने वाले लोगों को भनक लग गई। वह लोग मौके पर नहीं मिले। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed