फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ई-वे बिल के बिना उतराखंड जा रही कबाड़ से लदी तीन गाड़ियां संभल में पकड़ी गईं

ई-वे बिल के बिना उतराखंड जा रही कबाड़ से लदी तीन गाड़ियां संभल में पकड़ी गईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
ई-वे बिल के बिना उतराखंड जा रही कबाड़ से लदी तीन गाड़ियां संभल में पकड़ी गईं
संभल। ई-वे बिल के बिना कबाड़ को भर कर उत्तराखंड के कोटद्वार जा रहीं तीन गाड़ियां गुरुवार को रात नौ बजे के करीब उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने संभल-जोया मार्ग पर नाहर ठेर गांव के पास पकड़ीं। इन गाड़ियों को रायसत्ती पुलिस चौकी में लाकर खड़ा कराया गया है। अब वाणिज्य कर विभाग टैक्स के बारे में छानबीन कर रहा है। एसडीएम के मुताबिक यह मामला प्रथम दृष्टया कर चोरी का है।
विज्ञापन

बिना ई-वे बिल के 50,000 से अधिक मूल्य का माल परिवहन करना अवैध है। इसके बावजूद कुछ व्यापारी बिना ई-वे बिल के माल भेज रहे हैं। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि वह संभल जोया मार्ग पर किसी सूचना के आधार पर निकले थे। इसी दौरान कबाड़ से भरीं तीन गाड़ियों उन्होंने पकड़ा है। इन गाड़ियों के चालकों के पास रौनक ट्रेडर्स लखीमपुर खीरी लिखा हुए बिल मिला है। बिल असली है या नकली है। गाड़ियां संभल से भरी गईं थीं या फिर लखीमपुर खीरी से भी यह खुलासा होगा। इसकी जांच वाणिज्य कर विभाग करेगा। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दे दी गई है। इनके बारे में वाणिज्य कर विभाग को सूचित किया है। अब वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी जांच करके बताएंगे कि कितने रुपये की कर चोरी की जा रही थी। मुरादाबाद से वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर बिजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गाड़ियों को मुरादाबाद ले जाकर विभाग के मुख्यालय पर जांच की जाएगी। इसके बाद कर निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed