फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   चंदौसी में चुनावी फिजा खराब होने से बाल बाल बची, दो समुदायों में विवाद

चंदौसी में चुनावी फिजा खराब होने से बाल बाल बची, दो समुदायों में विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में चुनावी फिजा खराब होने से बाल बाल बची, दो समुदायों में विवाद
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम चुनावी फिजा खराब होने से बाल बाल बच गई। कुछ शरारती तत्वों ने माहौल को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। एक पक्ष ने दूसरे समुदाय के स्कूटी सवार दो युवको को पकडकर पीट दिया। जिसे लेकर दो समुदायों के लोगों में तीखी नोकझोक हो गई। भाजपाई भी पहुंच गए। एक भाजपा नेता के साथ भी अभद्रता हो गई तो माहौल काफी गर्मा गया। मुस्लिम समुदाय के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। संभल गेट का बाजार आनन फानन में बंद हो गया। मौके पर तत्काल पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देते हुए दूसरे पक्ष पर मारपीट के साथ साथ पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के संभल गेट मोहल्ले में दो दिन पहले कुछ स्कूटी सवार युवक दूसरे समुदाय के लोगों को गालिया देते हुए निकले थे, जिनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई थी। आरोप हैकि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दो स्कूटी सवार करीब पांच युवक एक दूसरे समुदाय के युवक का पीछा करते हुए आ रहे थे। लेकिन वह युवक मोहल्ले में किसी घर में छिप गया। उसके छिपने के बाद स्कूटी सवारों ने गालिया देना शुरू कर दिया। जिस पर दूसरे समुदाय के लोग एकत्र होकर दौड़े और स्कूटी सवार दो युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी स्कूटी पर सवार तीन लोग भाग निकले। इसी बीच भाजपा नेता व सभासद पति पारस जैन पहुंचे, जिन्होंने बीच बचाव करके दोनों युवकों को छुड़ा दिया। बीच बचाव में कुछ लोगों ने पारस जैन से भी मारपीट कर दी। पीटने वाले युवक किसी तरह बचकर वहां से भाग गए। कुछ देर में ही क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसी बीच भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डा.विशाल चौहान कार्यकर्ताओं के साथ वहां आ गए। सभी युवको के पीटे जाने पर रोष व्यक्त किया तो पुलिस से भी तीखी नोकझोक हुई।
विवाद बढ़ने की आशंका को देखते संभल गेट की सभी दुकानें बंद हो गई और बाजार में सन्नाटा छा गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अर्द्घ सैनिक बल को बुलाकर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
भाजपा नेता पारस जैन ने छह नामजद व तीस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि वह शाम साढ़े छह बजे अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां से कुछ युवक पाकिस्तान जिदांबाद व हिंदुस्तान मुुर्दाबाद के नारे लगाते जा रहे थे। जिसका विरोध किया तो उन्हे पकड़ने दौड़े तो वह अपनी दुकान में घुस गए। लेकिन आरोपी युवक दुकान में घुुस आए और पकड़कर बाहर ले आए और उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान दो हजार रुपये भी लूट लिए।
उधर शुक्रवार की रात भी विवाद हुआ था। जिसमें एक समुदाय के युवक संभल गेट पर खड़े होकर पार्टी विशेष की पक्ष में मतदान करने को गाली गलौज कर रहे थे। जिसकी तहरीर संभल गेट के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी।

दो समुदाय के बीच विवाद से पुलिस के हाथ पांव फूले
चंदौसी। शनिवार की शाम अचानक संभल गेट में दो समुदाय के बीच हुए विवाद से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ उत्तेजित देख व स्थिति बेकाबू होते देख चुनाव के लिए आए अर्द्घ सैनिक बल को मौके पर बुलाकर तैनात कर दिया गया। विवाद के चलते संभल गेट का बाजार बंद हो गया और सन्नाटा छा गया। शहर में विवाद की सूचना थोड़ी ही देर में आग की तरह फैल गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी चंदौसी आ गए और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

-------
समुदायों का विवाद नहीं था, बच्चों बच्चों का आपसी विवाद था। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। एक पक्ष तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed