फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पहली पत्नी को फंसाने के लिए पति ने रचा षड्यंत्र

पहली पत्नी को फंसाने के लिए पति ने रचा षड्यंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी को फंसाने के लिए पति ने रचा षड्यंत्र
संभल। दूसरी शादी रचाने वाले पति ने दहेज के मुकदमा को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घर पहुंची पहली पत्नी को षड्यंत्र के तहत फंसाने की योजना बना डाली। जिसमें उसने पत्नी के हाथ में तमंचा देकर उसे स्वयं को धमकाने का दबाव बनाया और वीडियो बनाने लगे। पूरे षड्यंत्र के तहत महिला को फंसाने के लिए पति ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा निकला। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में समीना नाम की एक महिला शुक्रवार को अपनी ससुराल पहुंची ही थी। जहां उसके पति ने परिजनों को साथ लेकर उसे फंसाने की योजना बनाई। जिसके तहत महिला को एक कमरे में बंद करके उसके हाथ में तमंचा रख दिया और पति ने स्वयं को धमकाने के लिए दबाव बनाया। इस पूरे घटनाक्रम का परिजनों से वीडियो बनवाया। पति ने ही महिला पर धमकाने का आरोप मढ़ते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए। जिसमें महिला ने बताया कि उसे उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरा विवाह कर लिया है। जिन पर उसकी ओर से दहेज का मुकदमा भी चल रहा है। इस मुकदमे को वापस कराने का दबाव बनाने के लिए उसे झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो मामला खुल गया। जिसमें महिला के आरोप सही निकले। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------
महिला के पति की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे थे। जहां हमने प्राथमिक जांच में पाया कि महिला के ससुराल वाले ही उसके हाथ में तमंचा रखकर उसे षड्यंत्र के तहत फंसा कर दहेज के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इस मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। -ब्रजमोहन गिरी, प्रभारी निरीक्षक, हयातनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed