फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रजपुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

रजपुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
बबराला/रजपुरा। मुखबिर की सूचना मिलने पर सीमा पर चेकिंग अभियान चला रही रजपुरा पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के बाद 25 हजार के एक इनामी बदमाश को पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

इस दौरान रजपुरा पुलिस के एक दरोगा और एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद गंगा किनारे इलाके में गश्त कर रहे थे कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश बुलंदशहर जनपद में एक लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं जोकि कई मामलों में वांछित चल रहे हैं। जिन पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना क्षेत्र के गंगा नदी के पुल के निकट टी प्वाइंट की चौकी पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जहां बबराला की ओर से जा रही एक बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तो बाइक सवार भागने लगे पुलिस ने बाइक का पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह नीचे गिर गया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए बदमाश ने अपना नाम लेखराज निवासी कैलमुंडी थाना गुन्नौर बताया है।
जबकि उसका दूसरा साथी शाहिद मोहल्ला काजी कोतवाली बदायूं का है। इस मुठभेड़ में रजपुरा थाने के दरोगा सुभाष चंद्र और एक सिपाही विनोद कुमार शर्मा भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय व धनारी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए।मौके से मौके से बदमाशों की एक बाइक तमंचा जिंदा कारतूस और कुओं के भी बरामद किए गए हैं।

----------------------------
बाइक पर सवार दो बदमाश लूट की वारदात की फिराक में बुलंदशहर जनपद की ओर जा रहे थे। जिनकी रजपुरा पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें लेखराज नाम का एक बदमाश पकड़ा गया है। जो कि बहजोई की एक डकैती कांड में वांछित चल रहा था। इसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। मुठभेड़ में एक दरोगा और एक कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।- पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed