फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अलग-अलग हादसों में विद्युत करंट से दो युवकों की मौत

अलग-अलग हादसों में विद्युत करंट से दो युवकों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में विद्युत करंट से दो युवकों की मौत
बबराला/रजपुरा। होली पर जश्न मनाने के लिए डीजे चला रहा एक युवक विद्युत लाइन पर तार जोड़ते समय अचानक उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में गांव से बाहर जंगल में खुले में शौच जा रहा, एक युवक मोबाइल पर बात करते समय नीचे टूटे पड़े विद्युत लाइन के तार की चपेट में आ गया। जिसमें करंट प्रवाहित होने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर में वीरेश कुमार (25) पुत्र कल्याण सिंह होली पर डीजे किराए पर लेकर आया था। मोहल्ले के कई लोगों के साथ वह डीजे बजा कर जश्न मना रहे थे।
विज्ञापन

वीरेश कुमार अचानक विद्युत लाइन से डीजे चलाने के लिए तार जोड़ने लगा। लाइन में एक जगह कट होने के कारण उसे करंट लग गया। इसके बाद वह नीचे गिर गया। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रजपुरा देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि घटना कि उन्हें जानकारी नहीं है। इसके अलावा कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मीरमपुर में वीरेश सिंह (22) प्रेमराज सिंह गुरुवार की सुबह को गांव बाहर जंगल में खुले में शौच के लिए जा रहा था। वह मोबाइल पर बात करते करते एक खेत से होकर गुजर रहा था कि वहां से गुजरने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक तार नीचे गिरा पड़ा था। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

युवक अचानक उस तार की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू कि देखते देखते वह गांव के अमर सिंह के खेत में पहुंचे। जहां टूटे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था और युवक झुलसा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। आरोप है कि विद्युत विभाग ने काफी देर के बाद आपूर्ति बंद की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed