फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बहन से तकरार से क्षुब्ध किशोरी ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

बहन से तकरार से क्षुब्ध किशोरी ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बहन से तकरार से क्षुब्ध किशोरी ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
चंदौसी। शहर कोतवाली के मोहल्ला बदायूं चुंगी में बहन से तकरार होने पर किशोरी ने कीटनाशक खा लिया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बदायूं चुंगी निवासी राम सिंह मूल रुप से जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी का रहने वाला है। वह काफी समय से यहां अपनी ससुराल के पास परिवार के साथ रह रहा है। शनिवार की रात राम सिंह की पुत्री डोली (17) का अपनी बहन से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान मां ने दोनों को समझा कर शांत करा दिया। रात 11 बजे करीब डोली ने घर में रखे किसी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसके मामा होरीलाल व अन्य परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने डोली को मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे तुरंत मुरादाबाद ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन डोली ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed