फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   लकड़ी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

लकड़ी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
संभल। लकड़ी खरीदने गई किशोरी के साथ लकड़ी टाल मालिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी को आरोपी ने रुपये दिए और किसी को नहीं बताने के लिए कहा। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो रोष पनप गया। ग्रामीण किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार की शाम करीब चार बजे गांव की लकड़ी टाल से लकड़ी लेने गई थी। टाल मालिक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने एक हजार रुपये देकर चुप रहने के लिए कहा। रात आठ बजे बदहवास हालत में घर लौटी किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसे सुनकर होश उड़ गए।
विज्ञापन

किशोरी के घर में चीख पुकार की आवाज हुई तो ग्रामीण भी आ गए। पीड़ित परिवार ने घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। इससे रोष पनप गया। आरोपी को इसकी जानकारी हुई तो वह घर से भाग गया। करीब दर्जन भर ग्रामीण पीड़ित किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए मांग की गई। पीड़ित मां ने बताया कि शनिवार की शाम को किशोरी को लकड़ी खरीदने के लिए भेजा था। आरोपी टाल मालिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है।

---------------------
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी भागा हुआ है। तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- अशोक कुमार वर्मा, नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed