फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप, दी तहरीर

नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप, दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप, दी तहरीर
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी को युवक बहला फुसला कर ले गया। इसकी जानकारी पीड़ित पिता को हुई तो होश उड़ गए। काफी तलाश की लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से की गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी 13 वर्षीय बेटी बिलारी निवासी अपनी बहन के घर गई थी। वहां पड़ोस का युवक उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो वह अपनी नाबालिग बेटी को गांव ले आया। सोमवार को आरोपी युवक बिलारी से गांव आया और उसकी बेटी को बहला फुसला कर बाइक पर बैठा कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मजदूरी कर जब घर लौटा तो बेटी गायब थी। जानकारी की तो आरोपी के ले जाने की बात सामने आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed