{"_id":"5c2e657bbdec2257216b90fb","slug":"101546544507-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना गोदाम से ताले तोड़कर चार लाख रुपये का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना गोदाम से ताले तोड़कर चार लाख रुपये का माल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसी (संभल)। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में मुरादाबाद मार्ग के किनारे किराना व्यापारी के गोदाम से चार लाख रुपये का माल चोरी हो गया। इसकी जानकारी किराना व्यापारी को गोदाम पहुंचने के बाद हुई। गोदाम के ताले टूटे देख होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी आलिम रजा किराना व्यापारी हैं। उनके गोदाम से चार लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वह गुरुवार सुबह में गोदाम खोलने के लिए पहुंचे। गोदाम के ताले टूटे हुए थे।
पीड़ित ने बताया कि वह किराना के थोक विक्रेता हैं। उनके पास कई वस्तुओं की एजेंसी है। बुधवार की शाम को छह बजे गोदाम को बंद कर घर गए थे। गुरुवार सुबह गोदाम पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो करीब चार लाख रुपये का माल गायब था। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।