फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cricket lovers are happy with the team's consecutive wins, hoping to win the World Cup

Sambhal News: टीम की लगातार जीत से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी, विश्वकप जीतने की लगा रहे उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cricket lovers are happy with the team's consecutive wins, hoping to win the World Cup
संभल। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच को लेकर शनिवार को क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित थे। यह उत्साह उस समय और बढ़ गया था जब भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन भेजा। कम स्कोर पर पाकिस्तान की टीम सिमटी तो प्रशंसक ज्यादा उत्साहित हो गए। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुलाई की। जो उम्मीद क्रिकेट प्रेमी लगाए हुए थे वह उम्मीद भारतीय टीम ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

टीम की लगातार तीसरी जीत पर खुशी का माहौल नजर आया। विश्वकप में पहला मुकाबला पाकिस्तान से भारत का हुआ है। इस मैच को देखने के लिए प्रशंसकों में काफी उत्साह था। शनिवार को मैच शुरू होने के बाद मोबाइल और टीवी पर लोग लगे नजर आए। हर किसी को स्कोर जानना था।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम ने शुरूआत अच्छी की थी। इससे भारतीय टीम के प्रशंसक मायूस हो गए थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने विकेट लेने शुरू किए तो मायूसी खुशी में बदल गई। अजय शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम के सामने शुरू से ही पस्त नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम इस बार विश्वकप विजेता बनेगी। इसक पूरी उम्मीद है। बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हन्नान ने बताया कि भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पिच पर पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं सके। उस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने कई ओवर पहले जीत हासिल कर ली और विकेट भी औसतन कम गंवाए। भारतीय टीम के जीतने पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कई जगह आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed