फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona positive matter in sambhal

दिल्ली से आए छह मजदूर तीन दिन में निकले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona positive matter in sambhal
संभल। जिले में दिल्ली से आए मजदूरों में से छह मजदूर तीन दिन के भीतर कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। अब दिल्ली के साथ-साथ गुजरात और महाराष्ट्र प्रांत से आए मजदूरों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इन सभी को कोरोना आशंकित मानकर नमूने लेने की तैयारी है।
विज्ञापन

संभल जिले की गुन्नौर तहसील के मेहुआ हसनगंज, अब्दुल हई तरफरी में 8 मई को पांच मजदूर कोरोना संक्रमित निकले हैं। यह सभी दिल्ली की फल मंडी और उसके आसपास मजदूरी करते थे और ठेला लगाते थे। इसके बाद बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव बेहटा साहू निवासी एक मजदूर दिल्ली से कोरोना लेकर आया है। वह 9 मई को कोरोना संक्रमित निकला है। वह दिल्ली के संगम विहार में फल बेचता था। इस तरह से कुल छह मजदूर ऐसे हैं जो कि दिल्ली से कोरोना संक्रमित होकर अपने-अपने गांव आए थे। इन मजदूरों ने कोरोना का कितना संक्रमण फैलाया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी और रोकथाम के लिए अब स्वास्थ्य विभाग इस पर सतर्क हुआ है। नरौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी से कहा है कि वे गांवों के प्रधानों, लेखपालों और पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों के माध्यम से उन लोगों को सूचीबद्ध करा लें जो पिछले दस दिन में दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात से आए हैं क्योंकि इनके कोरोना संक्रमित होने का अंदेशा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अपने विभाग की आशाओं के माध्यम से भी बाहर से आए लोगों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा है ताकि कोरोना से जंग के लिए सभी के नमूने लिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed