{"_id":"61d895758abd4a67803b97e4","slug":"corona-65-infected-including-seven-police-personnel-sambhal-news-mbd4153530190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : सात पुलिस कर्मियों समेत 65 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : सात पुलिस कर्मियों समेत 65 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज बबराला स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में मिल रहे हैं।
शुक्रवार को कुल 65 मरीज सामने आए हैं। इसमें 39 संक्रमित मरीज यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के रहने वाले हैं। इनके अलावा सात पुलिस कर्मी और दो स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण पाया गया है। एक छह वर्ष की बालिका में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिले में सात दिन के भीतर 159 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक मिले कुल संक्रमित मरीजों में 81 संक्रमित मरीज यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के हैं। पहले एंटीजन व ट्रूनेट मशीन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अब आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमण पाया गया है। जबकि इस प्लांट में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है, लेकिन लापरवाही बरतने पर संक्रमित हो गए।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है उससे बचाव ही पहला उपाए है। लापरवाही बरतने पर संक्रमित होने का अंदेशा है। संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।