फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Consensus reached on not offering collective namaz

Sambhal News: सामूहिक नमाज अदा नहीं करने पर बनी सहमति, अपने-अपने घरों में पढ़ेंगे नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on not offering collective namaz
सरायतरीन। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरैसा में सामूहिक नमाज पढ़ने की सूचना पर पनपा रोष सोमवार को शांत हो गया है। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच आपसी सहमति बन गई है। मुस्लिम समुदाय के द्वारा लिखित में दिया गया है कि अब वह सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए कोई प्रयास नहीं करेंगे। जिसको भी नमाज अदा करनी है वह अपने घर में रहकर कर सकता है या आसपास के गांवों की मस्जिद में नमाज पढ़ने जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू समुदाय के लोगों ने रोष जताते हुए पुलिस को बताया था कि मुस्लिम समुदाय के लोग सामूहिक नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। जब रोष बढ़ा तो गांव के जिम्मेदार लोगों को पुलिस ने थाने बुलाया। जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि रमजान के महीने में सामूहिक नमाज अदा करना चाहते थे। इसके लिए प्रयास कर रहे थे। जब दूसरे समुदाय के लोगों को आपत्ति है तो वह सामूहिक नमाज अदा नहीं करेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि नई परंपरा नहीं डालने की हिदायत दी गई है। दोनों समुदाय के लोगों के बीच आपसी सहमति बन गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed