फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress workers arrested in protest against the arrest of Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दी अपनी गिरफ्तारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress workers arrested in protest against the arrest of Priyanka Gandhi
संभल के आलम सराय में कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर बस से लेकर जाती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
संभल। लखीमपुर खीरी कांड में जान गंवाने वाले किसानों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रोकने के मामले में कांग्रेसी भड़क उठे और विरोध जताया। संभल में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिए। जिन्हें शाम करीब छह बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रियंका गांधी को रोके जाने के विरोध में गिरफ्तारी देने की मांग की। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का गुंडाराज है। लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध करने वाले किसानों की कुचलकर हत्या कर दी गई। किसानों की हत्या करने वाले दोषी खुलेआम घूम रहे हैं और यूपी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने से कतरा रही है।
विज्ञापन

कहा कि योगी सरकार भाजपा नेता को बचाने के तरीके ढूंढ रही है। कहा कि प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा जा रही थीं तो उन्हें असंवैधानिक रूप से नजरबंद कर दिया। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लिया और नई तहसील पर शाम तक रखा गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शाम करीब छह बजे छोड़ दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, शिव किशोर गौतम, इतरत हुसैन बाबर, दुष्यंत कुमार सिंह, कल्पना सिंह, हाजी मरगूब आलम, अशरफ अली सैफी, सुनील शर्मा, सद्दाम हुसैन, सत्यपाल यादव, सोनू शर्मा, अनीस मलिक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed