बहजोई। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस में लगातार हो रही वृद्धि का विरोध किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया।
मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और सभागार के बरामदे में पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से निरंतर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर बेवजह वृद्धि की जा रही है।
इससे देश के आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ रही है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष विजय शर्मा समेत साबिर अली, सुनील शर्मा, मनोज भास्कर, प्रेमशंकर मौर्य, विनोद साथी, शिवकिशोर गौतम, तिलक सिंह व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह आदि के नाम हैं।