फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress has only been speaking the language of surrender: Indresh Kumar

कांग्रेस सिर्फ सरेंडर की भाषा बोलती आई है : इंद्रेश कुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Congress has only been speaking the language of surrender: Indresh Kumar
क​ल्कि धाम पहुंचे आरएसएस के सदस्य इंद्रेश कुमार। - फोटो : क​ल्कि धाम पहुंचे आरएसएस के सदस्य इंद्रेश कुमार।
संभल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि 1947 से लेकर आज तक कांग्रेस सिर्फ सरेंडर की भाषा बोलती आई है। उनके नाम से देश में इतनी बदनामी है कि अब लोग उन पर थूकने लगे हैं। लेकिन जो आकाश की ओर मुंह करके सूर्य या चंद्रमा पर थूकने की कोशिश करता है, उसका थूक उसी के चेहरे पर गिरता है। कांग्रेस जितना थूक रही है, वह सब उनके ही ऊपर गिर रहा है।
विज्ञापन

इंद्रेश कुमार तहसील के गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में शिलादान करने के लिए रविवार को पहुंचे थे। उन्होंने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद धाम की परिक्रमा की। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम के प्रयासों की काफी सराहना की।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान कल्कि का अवतरण संभल में होगा। ऐसी मान्यता है और भावनाएं जुड़ी हुईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया है। संभल के बारे में कहा कि यह ऐतिहासिक शहर है। कहा कि यहां कट्टरता न हो और भाईचारा व सद्भाव बनी रहे। श्री कल्कि धाम निर्माण को लेकर कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, जिस तरह राम मंदिर निर्माण में कठिनाइयां आईं थीं। कहा कि रुकावटें संकल्प और मिशन की परीक्षा होती हैं। जो इनसे घबराता नहीं, वही सफल होता है। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक बनाने में सफलता मिली है। गो हत्या बंदी देश में हुई है। भारत ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। विश्व के सामने जब समाधान की जरूरत होगी, तब न अमेरिका, न चीन, न रूस, बल्कि भारत ही विश्व शांति में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश को बताया पिटा हुआ मोहरा
इंद्रेश कुमार ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव देश की राजनीति के पिटे हुए मोहरे बन चुके हैं। उन्हें सद्बुद्धि नहीं आ रही, इसलिए वे लगातार गुमराह करने वाले बयान दे रहे हैं। जो परिवार खुद बदनामी के रास्ते पर चल पड़ा है, वह पहले अपना घर संभाले। कहा कि अखिलेश और लालू प्रसाद यादव एक ही रास्ते पर हैं।


जातीय जनगणना का उद्देश्य समाज को जोड़ना
जातीय जनगणना पर कहा कि जातीय जनगणना समाज को बांटने और वोट बैंक की राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए। जातीय जनगणना का उद्देश्य समाज को जोड़ना है। जातीय भेदभाव को खत्म करना है। पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की स्थिति बिगड़ रही है। कोई भी मुस्लिम देश रोहिंग्या या अन्य विस्थापित मुसलमानों को स्वीकार नहीं कर रहा है। इस्लामी भाईचारे का नारा शांति, विकास और सद्भाव के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed