फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Compressor exploded with a loud bang while repairing AC of nursing home, two scorched

नर्सिंगहोम का एसी ठीक करते समय तेज धमाके के साथ फटा कम्प्रेशर, दो झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Compressor exploded with a loud bang while repairing AC of nursing home, two scorched
एसी का कम्प्रेशर फटने पर झुलसे कर्मचारी से जानकारी लेते सीएफओ। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
संभल। नर्सिंग होम में खराब एसी को ठीक करते समय कम्प्रेशर फट गया। हादसे में मिस्त्री व नर्सिंग होम कर्मचारी झुलस गए और एसी की प्लास्टिक की बॉडी में आग लग गई। तेज धमाके व कम्प्रेंशर की गैस निकलने से नर्सिंग होम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

चंदौसी के गोशाला रोड पर विदुषी नर्सिंग होम है। इस नर्सिंग होम के रूम नंबर 106 का विंडो एसी खराब हो गया था। मंगलवार को करीब पौने बारह बजे एसी रिपेयरिंग के लिए थाना बनियाठेर क्षेत्र के अशोक नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह आए थे। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग होम के कर्मचारी शिशुपाल को सहायता के लिए लगा लिया। एसी रिपेयरिंग के बाद बिजली सप्लाई चालू की तो एसी का कम्प्रेशर फट गया और इसी दौरान आग लग गई। इस हादसे में एसी रिपेयरिंग करने आए धर्मेंद्र और उनकी सहायता कर रहे शिशुपाल झुलस गए। वहीं दूसरी ओर तेज धमाका होने पर नर्सिंग होम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसी की बॉडी में आग लगने की जानकारी होने पर लोग इधर उधर भागने लगे। इस हादसे की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को काबू कर लिया। हादसे में झुलसे दोनों लोगों का अलग अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नर्सिंग होम में एसी ठीक करने के बाद उसे ऑन करने पर कम्प्रेशर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे एसी की प्लास्टिक की बॉडी ने आग पकड़ ली। दमकल कर्मियों ने पहुंच आग पर काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप सिंह, सीएफओ, अग्निशमन केंद्र, चंदौसी
नर्सिंग होम के रूम नंबर 106 का एसी कुछ दिनों से खराब था। उसी को ठीक करने के लिए मिस्त्री को बुलाया था। एसी ठीक करते समय अचानक धमाके की आवाज आई। इस हादसे में दो लोग झुलसे हैं। उनका उपचार चल रहा है।
विदुषी गुप्ता, नर्सिंग होम संचालक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed