फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   comissioner

गोद लिए गांव के रास्ते पर गाड़ी डगमगाई तो भड़के कमिश्नर

Thu, 30 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 30 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
comissioner
फोरलेन
खस्ताहाल चंदौसी-पतरौआ मार्ग ने बुधवार को कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा का खूब इम्तिहान लिया। गड्ढों पर डगमगा रही कमिश्नर की गाड़ी राज्य पोषण मिशन के तहत उनके गोद लिए गांव पतरौआ किसी तरह पहुंची। इसके बाद भड़के मंडलायुक्त ने गाड़ी से उतरते ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को तलब कर लिया। मौके पर वे नहीं पहुंच सके, मगर जल्द ही सड़क दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


सुबह करीब 11:30 बजे पतरौआ पहुंचे कमिश्नर ने गांव का निरीक्षण किया। एक घंटे ग्रामीणों और जिम्मेदारों से हाल जाना। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में सीडीपीओ मालती यादव और एएनएम सुनीता देवी से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मिलने वाले पुष्टाहार आदि की जानकारी ली। घर में स्वच्छ वातावरण रखने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया और बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली, जननी सुरक्षा योजना, राशन कार्ड, नलकूप, हैंडपंप आदि की जानकारी भी ली। सीडीओ, सीएमओ डा. उमराव सिंह, पीडी/ प्रभारी खंड विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, तहसीलदार नवनीत गोयल, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र, ग्राम विकास अधिकारी मुरारीराम, लेखपाल शिवदत्त मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed