फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   City will get rid of garbage, approval for construction of trenching ground, first installment of 3.63 crore released

शहर को कूड़े से मिलेगी निजात, ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण की स्वीकृति, 3.63 करोड़ की पहली किस्त जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
City will get rid of garbage, approval for construction of trenching ground, first installment of 3.63 crore released
चंदौसी। नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड पर अमृत योजना के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। 3.63 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई। इससे शहर के अंदर और बाहरी छोर पर लगने वाले कूड़ों के ढेर से निजात मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में करीब 100 लोगों को रोजगार भी मिलेगा और पालिका की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस निर्माण के बाद छह माह तक प्रोजेक्ट को संचालित करेंगी, इसके बाद पालिका के सुपुर्द किया जाएगा। चंदौसी नगर पालिका की आबादी करीब 1.25 लाख है और रोजाना करीब 62.5 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। शहर को गंदगी से निजात दिलाने के लिए पालिका ने गांव कैथल में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदी थी। ट्रंचिंग ग्राउंड पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाने, डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए शासन को भेजा था। शासन ने स्वीकृति दे दी है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस का प्रोजेक्ट को पूरा करेगी। ट्रेचिंग ग्राउंड के एक हेक्टेयर जमीन पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और एक हेक्टेयर पर डंपिंग ग्राउंड बनेगा। डंपिंग ग्राउंड पर गीले और सूखे कूड़े को वर्गीकृत किया जाएगा। इसके बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम में गीले कूड़े को डी-कंपोज कर उसकी खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा वर्गीकृत करने के लिए मजदूरों की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही गीले कूड़े को रिसाइकिल करने के लिए एक टीम काम करेंगी। कूड़े से खाद बनाने और उसकी पैकिंग आदि में कार्मिकों की आवश्यकता होगी। अधिकारियों के मुताबिक करीब 100 लोगों को इस प्रोजेक्ट में सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की कटिंग कर रोड बनाने में होगी इस्तेमाल
डंपिंग ग्राउंड में ही कूड़े का वर्गीकरण किया जाएगा। सूखे कूड़े में प्लास्टिक, पॉलीथिन, रबड़, कांच, कपड़ों, जूतों को अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। कूड़े में मिली प्लास्टिक, रबड़ की बारीक कटिंग की जाएगी और नगर पालिका उसका इस्तेमाल सड़क बनाने में करेगी। साथ ही अन्य विभागों को भी डिमांड के अनुसार उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा कपड़े, जूते, कांच को रिसाइकिलिंग के लिए बाहर भेजा जाएगा।
7.27 करोड़ का प्रोजेक्ट, छह माह तक संचालित करेगी कार्यदायी संस्था
यह ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण का पूरा प्रोजेक्ट 7.27 करोड़ रुपये का स्वीकृत हुआ है। कार्यदायी संस्था के लिए पहली किस्त 3.63 रुपये शासन से मिल गए हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में छह माह का समय लग जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के लिए कार्यदायी संस्था इसे छह माह तक संचालित करेंगी तथा कार्मिकों को प्रशिक्षित भी करेगी। इसके बाद यह प्रोजेक्ट नगर पालिका को सौंपा जाएगा।

ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। सीएनडीएस संस्था का इस कार्य को करेगी। गीले कूूड़े से बनने वाली खाद की पैकिंग कर नगर पालिका का उसके बेचेगी। इससे पालिका को आर्थिक लाभ भी होगा। करीब 100 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। दिसंबर माह के आखिर तक इसका निर्माण कार्य शुरू होने का अनुमान हैं।
राज कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed