फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   City Magistrate cut off electricity supply to eight jeans washing plants

Sambhal News: सिटी मजिस्ट्रेट ने आठ जींस वाशिंग प्लांट की कटवाई बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate cut off electricity supply to eight jeans washing plants
संभल। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर संभल शहर और आसपास क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जींस वाशिंग प्लाटों पर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सरायतरीन में छापा मारा तो आठ जींस वाशिंग प्लांटों के गेट बाहर से बंद मिले। प्लांटों का संचालन न किया जा सके, इसलिए बिजली कटवा दी गई। हालांकि जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि प्लांटों में काम हो रहा था।जींस वाशिंग प्लांटों का संचालन बिना किसी विभाग की अनुमति के हो रहा है, वहीं केमिकल के पानी को जमीन में छोड़ा जा रहा है। जिससे भूगर्भ का जल भी दूषित हो रहा है। इसी को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई करा है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने सरायतरीन में लालकी के पास जींस वाशिंग प्लांटों पर छापा मारा। एक के बाद एक आठ प्लांटों पर जांच पड़ताल की गई। हालांकि प्लांटों के गेट बाहर से बंद मिले।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किसी तरह मोबाइल से अंदर के फोटो लिए तो वहां सामान और मशीनें नजर आईं। जिससे साफ हो गया है कि प्लांटों का संचालन हो रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि आठ जींस वाशिंग प्लांटों की बिजली कटवाने की कार्रवाई की गई है। बिजली नहीं मिलेगी तो प्लांटों का संचालन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed