{"_id":"6232427b5c5c4c6e1d11dedc","slug":"children-showed-less-enthusiasm-for-vaccination-first-day-nine-vaccinations-chandausi-news-mbd421822859","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में कम दिखा उत्साह, पहले दिन नौ का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में कम दिखा उत्साह, पहले दिन नौ का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में कनक गुप्ता को वैक्सीन लगाती एएनएम तथा मौजूद सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना से बचाव के टीकाकरण का शुभारंभ सीएमओ पंकज विश्नोई ने चंदौसी सीएचसी में फीता काटकर किया। पहले दिन बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह कम दिखाई दिया। मात्र नौ बच्चों ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
बुधवार को संभल जनपद की चंदौसी सीएचसी में 12 वर्ष से अधिक आयु के बालकों को टीका लगाने के लिए शिविर लगाया है। जिले में 12 से 14 साल तक के 94210 बालकों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ग में जिले में पहला टीका बालिका कनक गुप्ता निवासी आनंद कालोनी ने लगवाया। सीएमओ ने बालिका को खाद्य सामग्री भेंट की। टीका लगने के बाद किशोरी कनक गुप्ता उत्साहित नजर आ रही थी। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहले पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। शिविर में पहुंचकर ही रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद वैक्सीन लगाई जा रही है।
उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों को शीघ्र से शीघ्र ही कोरोना से बचाव का टीका लगवा लें। बता दें कि पहले दिन नौ बच्चों ने सीएचसी पहुंचकर वैक्सीन लगवाई है। शिविर शुभारंभ के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह, वैक्सीन मैनेजर अरशद रसूल, मुकेश शर्मा, संजीव कुमार, शोभा शर्मा, विवेक शर्मा, जीएस जोशी, गिरिराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीका लगवा बोले बच्चे
कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने के बाद अच्छा लग रहा है। 12 से 14 वर्ष के बीच के सभी बालक, बालिकाओं को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
शिवांग चौधरी, आवास विकास, चंदौसी
कोरोना से बचाव के लिए लगने वाले टीके से बालक अभी वंचित थे। बालकों के लिए टीका जारी कर सरकार ने अच्छा काम किया है। मैं अपने साथियों को भी टीका लगवाने के लिए सीएचसी लेकर आऊंगी।
अदिति चौधरी, आवास विकास, चंदौसी
बुधवार से कोरोना से वैक्सीन प्रारंभ होने की खबर अमर उजाला में पढ़ी। इसके बाद अपने माता-पिता के साथ जाकर सीएचसी में वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन लगने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है।
क्षितिज अरोरा, कागजी मोहल्ला, चंदौसी
अब बालकों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। मैंने पहले ही दिन वैक्सीन आकर लगवाई है। स्वयं व अपने परिजनों को सुरक्षित किया है।
सोम्या शर्मा, आवास विकास, चंदौसी