Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Changing weather is causing irritation and redness in the eyes

Sambhal News: मौसम बदलता मौसम दे रहा आंखों में जलन और लालिमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is causing irritation and redness in the eyes
चंदौसी(संभल)। बदलते मौसम का असर लोगों की आंखों पर भी दिख रहा है। आंखों में जलन, लालपन और धुंधलापन जैसी शिकायतों के साथ नेत्र रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीएचसी के नेत्र विभाग की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से करीब 50 से 60 लोग आंखों में एलर्जी और संक्रमण से परेशान हैं। ऐसे मरीजों को नेत्र चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




मौसम में बदलाव होने से नेत्र संबंधित मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। सीएचसी में हर रोज 50 से 60 मरीज आंखों में संक्रमण के पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को आंखों में लालपन, सूजन, खुजली होने और पानी आना जैसी समस्याएं हो रही है। सीएचसी के नेत्र चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बदलता मौसम, धूल और प्रदूषण के कारण आंखों में संक्रमण और एलर्जी की संभावना अधिक हो जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज न कराने पर यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है और देखने की क्षमता पर भी असर डाल सकता है।
विज्ञापन

कहा कि ऐसे में आंखों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या आई ड्रॉप का उपयोग न करें। बाहर निकलते समय धूल और प्रदूषण से बचाव के लिए चश्मा अवश्य पहनें। यदि आंखों में जलन, लालपन या धुंधलापन महसूस हो, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आंखों को साफ पानी से धोना, पौष्टिक आहार लेना और पर्याप्त नींद लेना आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed