{"_id":"589cd2a94f1c1bc05537b9d2","slug":"chandosi-main-patri-kati-link-samet-kai-traine-thi-khatere-main","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में पटरी काटी, लिंक समेत कई ट्रेनें थीं खतरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में पटरी काटी, लिंक समेत कई ट्रेनें थीं खतरे में
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में अलीगढ़ ट्रैक काटने की कोशिश के बाद मौके पर पड़े हथियार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद वहां से गुजरीं कई ट्रेनें खतरे में रहीं। पटरी काटने वाले ट्रैक के पास ही लोहा काटने की आरी, हथौड़ा आदि छोड़कर भाग गए। पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक मैन ने गुरुवार की सुबह पौने सात बजे यह नजारा देखकर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईजी (रेलवे), पुलिस अधीक्षक, रेलवे पुलिस बल, जीआरपी, तकनीकी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रेल पटरी करीब चार से पांच एमएम काटी जा चुकी थी। जोड़ पर लगे क्लैंप के नट भी काटने की कोशिश की गई। जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस को संयुक्त रूप से मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। आशंका है कि पटरी काटने वालों के निशाने पर सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद से देहरादून वाया चंदौसी से गुजरने वाली लिंक एक्सप्रेस हो सकती है। बनियाठेर थाने में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आतंकी वारदात है या नहीं, आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस को संयुक्त रूप से जांच कर शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
--दलवीर सिंह, डीआईजी (रेलवे) लखनऊ