फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrated Guru Parv with reverence, Nishan Sahib's Chola was served

Sambhal News: श्रद्धा से मनाया गुरु पर्व, निशान साहिब के चोले की सेवा हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Guru Parv with reverence, Nishan Sahib's Chola was served
संभल के गुरुद्वारा में गुरु पर्व के दौरान संगतें। संवाद - फोटो : अमर उजाला
संभल। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में गुरु नानक देव का गुरु पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। भोग श्री अखंड पाठ और निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। सबद कीर्तन में गुरुवाणी सुनकर संगत निहाल हो गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में बुधवार को गुरु नानक देव के गुरु पर्व के मौके पर महान कीर्तन दरबार सजाया गया। सबसे पहले भोग श्री अखंड पाठ की सेवा की गई। इसके बाद निशान साहिब के चोले की सेवा हुई। महान कीर्तन दरबार में सिमरन कौर ने हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव का संदेश आज भी सार्थक है। संगतें आज भी जीवन में सेवा, लंगर, सच्ची कमाई अपनाकर जन्म सफल करती हैं।
विज्ञापन

रात में कवि दरबार दीपमाला का कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने गुरुवाणी का पाठ किया। राज्य कर विभाग के डीसी वीरेंद्र सिंह, लल्लन प्रसाद यादव ने भी गुरुद्वारा में हाजिरी लगाई। नगर में सुख शांति और आपसी भाईचारे की अरदास की गई। संगतों ने गुरु का लंगर छका। इस दौरान हरदीप सिंह, धर्म सिंह, कुलवीर सिंह, सुरेंद्र कौर, मोहन कौर आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed