फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cataract operations are not being performed in the district hospital.

Sambhal News: जिला अस्तपाल में नहीं हो रहे मोतियाबिंद के आपरेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cataract operations are not being performed in the district hospital.
संभल। जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के होने के बावजूद मरीज अस्पताल से लौटने के लिए मजबूर हैं। मानक के अनुसार आपरेशन थियेटर, फेको मशीन और अन्य उपकरण नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं किए जा रहे। मरीजों को मुरादाबाद रेफर भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना आंखों की बीमारी से संबंधित करीब 60 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें मोतियाबिंद के भी 10 से 12 मरीज आ जाते हैं। वैसे मरीजों नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह देखकर उपचार करते हैं लेकिन मोतियाबिंद के आपरेशन से संबंधित मरीजों को मुरादाबाद रेफर कर दिया जाता है। इसकी वजह यह है कि अस्पताल में ऐसे मरीजों के आपरेशन नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार सिंह का कहना है कि अस्पताल में मानक के अनुसार ओटी नहीं है। माइक्रोस्कोप भी नहीं है। ऑपरेशन करने में सहायक उपकरण की उपलब्धता भी नहीं है। जो मरीज मोतियाबिंद के आते हैं उन्हें मुरादाबाद भेजना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ओटी का कमरा थोड़ा बड़ा होना चाहिए। यहां जो कमरा दिया गया है उसमें बेड और कुर्सी डालने पर दो पार्ट में बंट जाता है। चलने-फिरने की जगह नहीं रहती है। इसके लिए करीब चार पांच बार अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
फेको मशीन के लिए हर एक महीने शासन को पत्राचार किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि मशीन आने पर ही ऑपरेशन शुरू हो सकेंगे। मशीन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस जिला अस्पताल संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed