{"_id":"6aecce16f523652a1e0d16e4","slug":"case-registered-against-a-youth-and-his-family-members-for-posting-controversial-content-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-142881-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विवादित पोस्ट करने पर युवक व परिजनों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विवादित पोस्ट करने पर युवक व परिजनों पर रिपोर्ट
Fri, 06 Nov 2026 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में मंगलवार शाम सात बजे भगवान श्रीराम के प्रति विवादित पोस्ट सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर करने के आरोप में पुलिस ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव जैतपुर निवासी बिजेंद्र कुमार का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने इंस्टाग्राम आईडी से विवादित पोस्ट कर दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश हो गया। ग्रामीण एकत्र होकर युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो परिजनों ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव जैतपुर निवासी आमिर और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद