फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case on four including husband for harassing married woman for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

पुलिस ने सास, ससुर, जेठ और पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।शादी में बाइक के साथ काफी दान दहेज भी दिया था।शादी के कुछ समय बाद विवाहिता के ससुराल वाले बुलेट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन
Case on four including husband for harassing married woman for dowry

विस्तार

पुलिस ने सास, ससुर, जेठ और पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया गया। मारपीट के अलावा दुष्कर्म भी किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने जन शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बदायूं जिले के जरीफनगर थाना अंर्तगत एक गांव निवासी युवक से तीन वर्ष पहले की थी। शादी में बाइक के साथ काफी दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय बाद विवाहिता के ससुराल वाले बुलेट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसके जेठ ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को जान से मारने की कोशिश की। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया बदायूं जिले के जरीफनगर थाना गांव करियावेन निवासी आरोपी पति संजय, जेठ अशोक, ससुर भूरे और सास कल्लो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed