फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case of withdrawal of Rs 2.85 lakh without getting the work done

Sambhal News: बिना कार्य कराए 2.85 लाख रुपये निकालने का मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case of withdrawal of Rs 2.85 lakh without getting the work done
संभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सदीरनपुर में खेल के मैदान पर मिट्टी भराव और बाउंड्रीवॉल के नाम पर 2.85 लाख रुपये की धनराशि पंचायत के खाते से निकाली गई है। आरोप है कि मौके पर कार्य कुछ नहीं हुआ। इस पर इस धनराशि का दुरुपयोग मानते हुए जिलाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत हुई। अब इस मामले में जांच होनी है, पर लंबित है।
विज्ञापन

सीडीओ कमलेश सचान ने इस मामले में पवांसा के खंड विकास अधिकारी को आदेश दिए हैं। कहा है कि ग्राम पंचायत सचिव सतीश चंद्रा तत्कालीन समय में सदीरनपुर ग्राम पंचायत में तैनात थे। उन्हें ही इस मामले में अभिलेख देने हैं। क्योंकि वर्तमान में जो पंचायत सचिव हैं, उन्होंने यही कहकर मना कर दिया है कि उनके कार्यकाल में यह कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी के स्तर से आख्या भी आई है। पता चला है कि सतीश चंद्रा अभिलेख नहीं दे रहे हैं। ऐसे में तीन दिन के भीतर उन्हें निर्देशित करें कि वह अभिलेख उपलब्ध कराएं और यदि न उपलब्ध कराएं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed