{"_id":"69066cd536a6bea5e0015497","slug":"case-filed-against-seven-for-throwing-married-woman-out-of-home-for-dowry-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128626-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने पर सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने पर सात पर केस
Sun, 02 Nov 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र में हैबतपुर की निवासी कामिनी ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कामनी ने कहा कि छह साल पहले हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा निवासी कुलमंद के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज देने का ताना देते हुए गाड़ी और दो लाख रुपये देने की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं हुई तो 12 अगस्त को मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद कई बार पंचायत हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। थाना प्रभारी ने बताया कि कुलमंद, सुरेश, वीकेश, केशवती, अंजू, अंजलि और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में स्थित श्मशान घाट के नजदीक शनिवार सुबह 8:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गांव पवांसा निवासी आयुष राघव और यशदीप राघव घायल हो गए। घटना के बाद तुषार राघव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि शनिवार को उनका छोटा भाई अपने दोस्त के साथ बाइक से बहजोई की ओर जा रहा था। तभी संभल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें उसका छोटा भाई और दोस्त घायल हो गया। आयुष राघव की हालत गंभीर है। उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक कब्जे में ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर अभी नहीं मिली है। संवाद