महिला की हत्या में चचेरे देवर सहित पांच के खिलाफ केस
सार
महिला की हत्या के मामले में चचेरे देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पिता चंद्रपाल निवासी अकराबाद जनपद अलीगढ़ की तहरीर पर अनीता के चचेरे देवर दामोदर, उसकी पत्नी ममता, चचेरे ससुर बादशाह, उमेश और रामपाल निवासी गांव शाहपुर भूड़ थाना धनारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन