फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car hits bikes, then hits E-Chitra, injures six

Sambhal News: बाइकों को टक्कर माने के बाद कार ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Car hits bikes, then hits E-Chitra, injures six
चंदौसी। बृहस्पतिवार देर शाम बदायूं रोड पर आईटीआई के पास एक इनोवा कार ने दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बाइक सवार ने आरोप लगाया कि कार सवार उसे जान से मारने की नीयत से आए थे और टक्कर मारने के बाद फायरिंग करते हुए कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैतरी निवासी दिलीप ठाकुर और उसका दोस्त अमित ठाकुर निवासी अहलादपुर चंपू अलग-अलग बाइकों से बदायूं चुंगी तिराहे से घर लौट रहे थे। आईटीआई के पास पीछे से आ रही इनोवा कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार ने ई-रिक्शा को राैंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक प्रमोद कुमार समेत शविन, निजाम और अरमान निवासी गांव रहोली, थाना कुढ़ फतेहगढ़ घायल हो गए। ई-रिक्शा पलटने से शविन की आंख में बैटरी का तेजाब गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया तो तीन-चार युवक तमंचा लहराते हुए जंगल की ओर भाग निकले।
घायल अमित ठाकुर ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते कार सवार उसे मारने की नीयत से आए थे और भागते समय फायरिंग भी की। बताया गया कि दिलीप ठाकुर वर्ष 2018 में नई बस्ती हनुमानगढ़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर व सपा नेता चंद्रपाल माली की हत्या के मामले में सजा पा चुका है और फिलहाल जमानत पर है। दिलीप का आरोप है कि उसी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर के भाई और बेटे ने उस पर हमला कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं रोड पर हुई घटना में बनियाठेर पुलिस जांच कर रही है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला है कि कार कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारी है। घायल बाइक सवार की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


-दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed