फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car driver hit the bike, bike riding couple and three-year-old girl injured

कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दंपती व तीन वर्षीय बच्ची घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit the bike, bike riding couple and three-year-old girl injured
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित मॉल के सामने बाइक को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती व तीन वर्षीय पुत्री घायल हो गए। आसपास खड़े लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी कुलदीप यादव, अपनी पत्नी विनेश यादव व तीन वर्षीय पुत्री पल्लवी के साथ बाइक पर सवार होकर थाना बहजोई के गांव किसौली रिश्तेदारी में जा रहा था। सुबह दस बजे बहजोई रोड स्थित गांव आटा के सामने स्थित मॉल के समीप बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती सहित पल्लवी भी घायल हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास खड़े ग्रामीणों ने घटना के बाद कार चालक को पकड़ लिया और दंपती व तीन वर्षीय बच्ची पल्लवी को सड़क किनारे बैठाया। इसके बाद घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां दंपती व बच्ची का उपचार किया गया। ग्रामीणों ने कार चालक को बनियाठेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed