फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Capacity of eight transformers will be increased, overloading will be relieved.

Sambhal News: आठ ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि, ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात

Wed, 01 Oct 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Capacity of eight transformers will be increased, overloading will be relieved.
संभल। बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र में लगे आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। सभी जगहों पर अभी 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं, जो ओवरलोड रहते हैं। विभाग इन ट्रांसफार्मरों को हटवाकर 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की वजह से बार-बार बिजली ट्रिपिंग होती है और बिजली जाने पर उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र के संभल और धोबीघाट बिजलीघर के तहत आने वाले आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव बनाया है। यह प्रस्ताव विजिलेंस प्लान 2025-26 के तहत बनाया गया है। एसडीओ प्रथम जेपी वार्ष्णेय के अनुसार, शिव कॉलोनी, शहजादी सराय, सैफ खां सराय, नूरियो सराय और धोबीघाट पर फिलहाल 100 केवीए क्षमता के आठ ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन ट्रांसफार्मरों को हटाते हुए 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। एसडीओ का कहना रहा कि अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। बिजली ट्रिपिंग नहीं होगी और फाल्ट से भी निजात मिलेगी। 1000 से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था की सहूलियत मिलेगी। करीब दो महीने में अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

काफी समय से बिजली को लेकर दिक्कतों से जूझ रहे लोग
संभल। जिन स्थानों पर 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं, वहां के लोग काफी समय से बिजली को लेकर दिक्कतों से जूझ रहे हैं। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। जिसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने 8 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी जानकारी लोगों को भी दी गई है। ऐसे में लोगों को उम्मीद जागी है कि आने वाले समय में समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हर एक ट्रांसफार्मर अलग-अलग लोड
संभल। आठ ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड है, इसलिए उनकी क्षमता वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जेई बीके गंगल ने बताया कि हर एक ट्रांसफार्मर पर अलग-अलग लोड है। किसी ट्रांसफार्मर पर करीब 200 कनेक्शन हैं तो किसी पर 150 और 175 कनेक्शन हैं। जबकि अभी 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिन ट्रासंफार्मर पर कम कनेक्शन हैं, उन पर भविष्य में कनेक्शन बढ़ भी जाएंगे तो ट्रांसफार्मर ओवरलोड नहीं होगा क्योंकि ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 केवीए हो जाएगी। संवाद

वर्जन-
.आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जानी है। जिसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जब अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे तो क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा। लोगों को बिजली आपूर्ति को लेकर सहूलियत मिलेगी। जेपी वार्ष्णेय, एसडीओ प्रथम संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed