फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Campaign launched for relief from documents in Basti

Sambhal News: गांवों में फैली गंदगी से राहत के लिए चला अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched for relief from documents in Basti
संभल। जिले के जिन गांवों में गंदगी और जलभराव की समस्या है उन गांवों में अब सुधार कराया जाएगा। इसके लिए अभियान शुरू हो गया है। पंचायतराज विभाग के कर्मचारी शनिवार से ही जुट गए हैं। अलग-अलग गांवों में शनिवार को सफाई की गई है। जहां जलभराव की समस्या थी वहां पानी की निकासी की व्यवस्था हुई है। एक महीने के अंदर अलग-अलग समय पर गांवों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके चलते ही प्रशासन चेता और सफाई कार्य को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बहजोई ब्लॉक के गांव दिलगौरा, पवांसा ब्लॉक के गांव विक्रमपुर ताहरपुर, गांव सिहावली में जलभराव की समस्या से राहत मिली है। ग्राम पंचायत के स्तर से सफाई कराने के साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था की है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। लंबे समय से ग्रामीण समस्या से जूझ रहे थे। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि जिन गांवों में समस्या है। वहां समाधान कराने के लिए ही अभियान चलवाया है। इसकी निगरानी की जा रही है। जिन गांवों में यह समस्या बनी हुई है सभी की सूची तैयार करा ली गई है। इन सभी गांवों में अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

कीचड़ से निकली थी शव यात्रा, रास्ता दुरुस्त कराया
गांव अजीमाबाद में 2 फरवरी को कीचड़ से होकर शवयात्रा निकली थी। इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। शनिवार को इस मार्ग पर फैले कीचड़ को खत्म कर दिया गया। जलनिकासी करा दी गई है। इसके लिए जेसीबी के अलावा मजदूर लगाए गए। जिससे दोबारा लोगों को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में कई ग्राम पंचायतों की सड़कों पर काम किया जाना है। फिलहाल कीचड़ और जलभराव की समस्या का समाधान कराया गया है। लगातार सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसकी निगरानी लगातार की भी जाएगी।
गोरखनाथ भट्ट, सीडीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed