{"_id":"68dedb73fc6996208b0d03ce","slug":"call-to-adopt-the-ideals-of-gandhi-and-shastri-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-127651-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एडीएम प्रदीप वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्र के सामने दीप जलाया व पुष्प अर्पित किए। इस बीच डीएम व एडीएम समेत नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, डिप्टी कलक्टर रामानुज तथा स्टेनो पवन प्रताप सिंह ने विचार रखे। वहीं, पीडी ज्ञान सिंह ने समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर अधिक से अधिक लोगों को सुझाव देने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।
दूसरी ओर बहजोई महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत एक दिन की सांकेतिक सचिव बनीं वैष्णवी रस्तोगी व सांकेतिक प्राचार्य हुजैमा फारुख, ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू गुप्ता व प्रबंध संमिति के अध्यक्ष लवकुमार सराफ, सचिव अजय आयरन व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए नमन किया।
वहीं, बहजोई इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक विकास वाष्र्णेय समेत शिक्षक ललित मोहन शर्मा आदि ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस बीच स्वच्छता अभियान चलाया गया। लहरावन के राजकीय इंटर कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षक गोपाल बाबू वाष्र्णेय समेत अन्य शिक्षकों ने गांधी व शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन
-- --
सपाइयों ने गांधी व शास्त्री को किया याद
बहजोई। कलक्ट्रेट के निकट कार्यक्रम कर सपाइयों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए नमन किया। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत शारदा यादव, शोभित काका, मनोज शर्मा व अशोक गुप्ता आदि रहे। संवाद
-- --
भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
बहजोई। राष्ट्रीय अंत्योदय आदर्श मंच की ओर से महिला भाजपा नेता व कार्यक्रम संयोजक मंजू दिलेर चौहान के नेतृत्व में गांव खजरा-खाकम व सादातबाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस बीच सादातबाड़ी में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के आसपास समेत दोनों ही गांवों की गलियों में अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संचालन सुखवीर पाल ने किया। इस बीच यज्ञ प्रकाश उपाध्याय समेत राजीव, सोनू व प्रेम राणा आदि रहे। संवाद