{"_id":"691643fc19107e788508ac82","slug":"businessmen-terrified-by-the-delhi-blasts-are-still-reluctant-to-travel-to-delhi-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128996-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दिल्ली धमाके से दहशत में आए कारोबारी अभी दिल्ली जाने से कतरा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दिल्ली धमाके से दहशत में आए कारोबारी अभी दिल्ली जाने से कतरा रहे
Fri, 14 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में यात्रियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
संभल। दिल्ली में हुए धमाके के बाद संभल जिले के कारोबारी भी दहशत में आ गए हैं। हर दूसरे दिन या प्रतिदिन दिल्ली जाने वाले कारोबारियों ने जाना बंद कर दिया है। कारोबारियों का कहना है कि हालात सामान्य होने पर दिल्ली जाने के बारे में सोचा जाएगा। चंदौसी रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि दिल्ली में धमाका होने के बाद से यात्रियों की संख्या घटकर आधी पहुंच गई है।
संभल में हैंडीक्राफ्ट कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। यहां के मेंथा कारोबार को एशिया की सबसे बड़ी मंडी कहा जाता है। जींस कारोबार भी दिल्ली से जुड़ा हुआ है। इन कारोबार के अलावा अन्य सभी कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जाना कारोबारियों के लिए आम है। काफी कारोबारी ऐसे हैं जिन्हें हर दिन या दूसरे दिन दिल्ली जाना होता है। 10 नवंबर को दिल्ली में जिस स्थान पर धमाका हुआ है उसके नजदीक ही सदरबाजार और जामा मस्जिद इलाका है। जहां से ज्यादातर कारोबार जुड़ा है। इस धमाके के बाद से कारोबारी खौफजदा हो गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इलेक्ट्रोनिक सामान, मोबाइल का सामान, कपड़ा, घरेलू सामान व अन्य दूसरा माल दिल्ली से कम कीमत में मिल जाता है। अब दिल्ली जाने से सभी कारोबारी बच रहे हैं। माल की खरीदारी मुरादाबाद व आसपास के जिलों से की जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली के मुकाबले महंगा मिल रहा है लेकिन इस समय खरीदना मजबूरी है।