फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bus conductor hanged himself to death

Sambhal News: बस कंडक्टर ने फंदे से लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bus conductor hanged himself to death
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में सोमवार की शाम 6:30 बजे घरेलू विवाद के चलते बस कंडक्टर पूरन सिंह (54) ने घर के ही कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ी पत्नी ने हंगामा करते हुए खुद को कमरे में बंदकर लिया। पुलिस ने बमुश्किल महिला को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि कंडक्टर ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन

गांव पवांसा के निवासी पूरन सिंह के बेटे कन्हैया ने बताया कि फुफेरे भाई की शादी को लेकर सोमवार को बुआ घर पर भात का न्योता देने आई थीं। घर पर खुशी का माहौल था। शाम को बुआ और रिश्तेदारों के जाने के बाद पिता ने घर के ही कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। आसपास के पड़ोसियों की मदद से पिता के शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना को संदिग्ध मानते हुए सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने पूछताछ की। मौके पर मौजूद पुलिस से मृतक की पत्नी विनोद देवी ने पोस्टमार्टम नहीं करने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान देने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला। इस दौरान हंगामा हुआ। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed