फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulldozers ran on the houses of five people, including the Pradhan, in Bichhauli.

Sambhal News: बिछौली में प्रधान समेत पांच लोगों के घर पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on the houses of five people, including the Pradhan, in Bichhauli.
संभल। तहसील क्षेत्र के गांव बिछौली में ग्राम समाज की बीस बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है। बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहुंची और प्रधान समेत पांच लोगों के मकानों पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि न्यायालयों में चले मुकदमे में बेदखली के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, चार कानूनगो, 20 लेखपाल की टीम और दो बुलडोजर के साथ गांव बिछौली पहुंचे। साथ में आरआरएफ के जवान भी थे। गांव में जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों और आरआरएफ को तैनात कर दिया गया। राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से मकान खाली किए जाने के लिए कहा। लोग मकानों से सामान बाहर निकालने लगे। एक घर की छत पर रखी पानी की टंकी भी उतार ली गई।
विज्ञापन

कुछ ने विरोध किया तो पुलिस ने समझा दिया। जिसके बाद बुलडोजर ने मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सबसे पहले प्रधान अतीक का मकान तोड़ा गया। जिसके बाद अफलातून, भूरा, सज्जाद, शाने आलम के मकान को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिछौली में करीब 20 बीघा भूमि है, जो पंचायत घर और स्कूल आदि के नाम दर्ज है। उस पर कब्जा पाया गया है। न्यायालयों में मुकदमों में निर्णय हो चुका है और बेदखली के आदेश हुए हैं। इसलिए कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
धीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed