फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulldozer action in Sambhal: Structures demolished violence hit areas, action in areas of SP MP and MLA

संभल में बुलडोजर एक्शन: हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में तोड़े गए ढांचे, सपा सांसद और विधायक के इलाके में कार्रवाई

Sun, 15 Dec 2024 03:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 03:57 PM IST
सार

जामा मस्जिद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ और बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध गैस सिलिंडर और बिजली चोरी भी माैके पर पकड़ी गई है। यह कार्रवाई सपा सांसद और विधायक के इलाके में हुई।

विज्ञापन
Bulldozer action in Sambhal: Structures demolished violence hit areas, action in areas of SP MP and MLA
संभल में अतिक्रमण अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन का लगातार एक्शन जारी है। हिंसा के बाद संभल के विभिन्न इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई जारी है। अतिक्रमण हटाओ अभियान सपा विधायक इकबाल महमूद के मियासराय और सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास के पास हिंदूपूरा खेड़ा में इलाके में हुई।

विज्ञापन


सालों पुरानी जामा मस्जिद के पास अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने दूसरे दिन रविवार को भी बड़ा अभियान चलाया। यह कदम उस क्षेत्र में हिंसक झड़पों के बाद उठाया गया है। प्रशासन ने सुबह से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान, नखासा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले घरों और दुकानों के बाहर बने नालों को साफ किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों को दोबारा स्थापित करने और नाली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से चलाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान एक घर में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण भी सामने आया। आपूर्ति निरीक्षक योगेश शुक्ला ने बताया कि हाजी रब्बान के घर से 25 गैस सिलिंडर बरामद हुए, जिनमें से दो भरे हुए थे और बाकी खाली थे। परिवार ने इन्हें शादी के लिए बताया, लेकिन जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके।

इन सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया और एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी दौरान, बिजली विभाग ने भी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि दीपसराय में हुई छापेमारी में चार मस्जिदों और एक मदरसे में अवैध बिजली कनेक्शन मिले थे।

इन कनेक्शनों से 130 किलोवाट बिजली चोरी हो रही थी। इसका अनुमानित मूल्य करीब 1.25 करोड़ रुपये है। इस कार्रवाई के दौरान 49 व्यक्तियों की पहचान की गई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। इसी बीच बंद पड़े मंदिर में नियमित पूजा आरंभ हो गई है।


महंत आचार्य विनोद शुक्ला ने बताया कि भक्तगण अब मंदिर में पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा के लिए पीएसी की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में अव्यवस्था को सुधारने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed