फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Budget released for sports equipment to council schools

Sambhal News: परिषदीय स्कूलों को खेलों के उपकरणों के लिए बजट जारी

Tue, 10 Dec 2024 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 10 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Budget released for sports equipment to council schools
चंदौसी (संभल)। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेलों में दक्ष करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन ने खेल संबंधित उपकरण खरीदने के लिए परिषदीय स्कूलों को बजट जारी किया है। जिसमें प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार और उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय को दस हजार धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब 1,58,000 छात्र- छात्राएं पंजीकृत है। इन बच्चों को पठन- पाठन में दक्ष बनाने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है। साथ ही इन स्कूलों के बच्चों को खेलों में निपुण बनाने के लिए विभाग गंभीरता लेता दिखाई दे रहा है। इसी के तहत शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेलकूद संबंधित उपकरण खरीदने के लिए बजट जारी किया है। जिसमें प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों को दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से धनराशि जारी की गई है। इस धनराशि से प्राथमिक विद्यालयों में 11 और उच्च व कंपोजिट विद्यालय में 16 प्रकार की खेल सामग्री खरीदी जाएंगी। साथ ही स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि खेलों की सामग्री खरीदने के बाद विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियां करवाई जाए। ताकि खेलों में बच्चे निपुण बन सके। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के लिए बजट जारी हो गया है। अब खेलकूद गतिविधियां करवाकर बच्चों को खेलों में निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed