{"_id":"69a7118b47103670a104b33c","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-from-sambhal-district-died-in-a-road-accident-in-bulandshahr-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127369-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में संभल जिले के साले-बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में संभल जिले के साले-बहनोई की मौत
Wed, 04 Mar 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बबराला(संभल)। बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में करनपुर ईंट भट्टे के समीप मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में संभल जिले के रहने वाले साले-बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं होली पर साले बहनोई की मौत से दो परिवारों में मातम छा गया। परिजनों को बिलखता देख हर आंख नम हो गई।
जानकारी के अनुसार संभल जिले के बबराला थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी सुरेंद्र (30) अपने बहनोई कन्हई लाल (26) निवासी गांव सैतुआ थाना रजपुरा के साथ इको कार से निजी कार्य से दिल्ली जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी कार दिल्ली-बुलंदशहर रोड पर गांव दुगरऊ स्थित करनपुर ईंट भट्टे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हई लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि कन्हई लाल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कन्हई लाल ने भी दम तोड़ दिया। सुरेंद्र अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। होली पर हुए हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों में चीख पुकार मच गई है।