फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother-in-law and sister-in-law died due to collision with an unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साले-बहनोई की मौत

Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died due to collision with an unknown vehicle
जुनावई। थाना क्षेत्र के कादराबाद से घोंसली रामसहाय जाने वाले लिंक मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर के रहने वाले गिर्राज सिंह (25) पुत्र चंद्रपाल सिंह बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के मैंदावली गांव में अपने बहनोई सत्यवीर सिंह (30) पुत्र सुखराम के घर पर गए थे। उसी रात 10 बजे करीब साले-बहनोई बाइक से जमालपुर गांव को जा रहे थे। कादराबाद घोंसली रामसहाय लिंक मार्ग पर पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घोंसली के चौकीदार विजय को जानकारी हुई तो 112 पुलिस एवं थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने सत्यवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गिर्राज सिंह की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही गिर्राज की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने गिर्राज सिंह के भाई महीपाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
साले-बहनोई की मौत से परिवार में छाया मातम
हादसे में साले गिर्राज व बहनोई सत्यवीर सिंह की मौत से दो परिवारों में मातम छा गया। मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवारों में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सत्यवीर के चाचा आराम सिंह ने बताया कि सत्यपाल खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र सोनू एवं पत्नी भूरी देवी, मां मुन्नी देवी, भाई भोले को रोता बिलखता छोड़ गया है। वहीं गिर्राज सिंह की मौत से पत्नी सुनीता, मां विद्यावती तथा बहन भाइयों का रो-रोकर बुराहाल है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
जुनावई। जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले मनवीर सिंह बाइक से गुन्नौर से जुनावई कस्बे में लौट रहे थे। मेरठ-बदायूं हाईवे सेंजना मुस्लिम के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article